ہمارے Discover صفحہ پر دلکش مواد اور متنوع نقطہ نظر کو دریافت کریں۔ تازہ خیالات کو اجاگر کریں اور بامعنی گفتگو میں مشغول ہوں۔
एमबाप्पे ने अपने आदर्श रोनाल्डो के चेहरे पर चोट के निशान को छूकर देखा, तस्वीर हुई वायरल
short by चंद्रमणि झा / 10:20 pm on 20 Jan 2023,Friday
पीएसजी के किलियन एमबाप्पे ने दोस्ताना मैच में अपने आदर्श क्रिस्टियानो रोनाल्डो के चेहरे पर चोट के निशान को छूकर देखा जिसकी तस्वीर वायरल हो गई है। पीएसजी के गोलकीपर केलर नवास से टकराने के बाद रियाद ऑल-स्टार इलेवन के कप्तान रोनाल्डो के चेहरे पर चोट लगी थी। टक्कर के बाद रियाद को पेनल्टी मिला जिसपर रोनाल्डो ने गोल दागा। #news101