Explore captivating content and diverse perspectives on our Discover page. Uncover fresh ideas and engage in meaningful conversations
भारत ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एक साल में सर्वाधिक जीत के अपने रिकॉर्ड की बराबरी की
short by चंद्रमणि झा / 096 pm on 09 Oct 2022,Sunday
भारत ने रविवार को रांची में खेले गए दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 7-विकेट से हरा दिया। 2022 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की यह 37वीं जीत है। इसके साथ ही भारत ने एक कैलेंडर वर्ष में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक जीत के अपने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। भारत ने 2017 में भी 37 जीत दर्ज की थी। #news101