ہمارے Discover صفحہ پر دلکش مواد اور متنوع نقطہ نظر کو دریافت کریں۔ تازہ خیالات کو اجاگر کریں اور بامعنی گفتگو میں مشغول ہوں۔
माधुरी दीक्षित ने मुंबई में ₹48 करोड़ में खरीदा लग्ज़री सी-व्यू अपार्टमेंट
short by शुभम गुप्ता / 080 am on 05 Oct 2022,Wednesday
Zapkey.com द्वारा ऐक्सेस किए गए दस्तावेज़ों के मुताबिक, अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने ₹48 करोड़ में मुंबई में एक लग्ज़री सी-व्यू अपार्टमेंट खरीदा है। इंडियाबुल्स ब्लू प्रोजेक्ट के 53वें फ्लोर पर बना यह अपार्टमेंट 5,384 वर्ग फीट में फैला हुआ है। पिछले साल अक्टूबर में माधुरी ने मुंबई में ₹12.5 लाख/माह में 3 साल के लिए मकान रेंट पर लिया था। #news101
रणदीप हुड्डा ने 'स्वतंत्र वीर सावरकर' की शूटिंग की शुरू, फोटो शेयर कर कहा- यह बेहद खास पल
short by आकांक्षा भारद्वाज / 113 pm on 04 Oct 2022,Tuesday
ऐक्टर रणदीप हुड्डा ने मंगलवार को विनायक दामोदर 'वीर' सावरकर पर आधारित फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर' की शूटिंग शुरू की है। रणदीप ने फिल्म के सेट की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "यह बेहद खास पल है।" रणदीप ने लिखा, "यह फिल्म 'वीर' सावरकर की 140वीं जयंती के मौके पर 26 मई 2023 को रिलीज़ होगी।" #news101