Entdecken Sie fesselnde Inhalte und vielfältige Perspektiven auf unserer Discover-Seite. Entdecken Sie neue Ideen und führen Sie bedeutungsvolle Gespräche
हॉकी विश्व कप के खचाखच भरे स्टेडियम में फैन्स ने जलाई मोबाइल की फ्लैश लाइट
short by नूतन कुमार गुप्ता / 09:52 am on 17 Jan 2023,Tuesday
राउरकेला (ओडिशा) के बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में जारी पुरुष हॉकी विश्व कप-2023 का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें खचाखच भरे स्टेडियम में फैन्स अपने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर चियर करते हुए दिख रहे हैं। विश्व कप में भारत ने अपने पहले मैच में स्पेन को 2-0 से हराया जबकि इंग्लैंड के खिलाफ उसका मैच ड्रॉ रहा। #news101